|
स्थापना |
|
|
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम छत्तीसगढ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2004 में पारित किया गया तथा 24 जनवरी 2005 को राजपत्र में इसका प्रकाशन किया गया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, युगदृष्टा, पत्रकार, कवि एवं साहित्यकार श्री अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा 16 अप्रैल 2005 को छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में इसका उद्घाटन तथा शिलान्यास एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ के राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) श्री के.एम. सेठ, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ पत्रकारिता, शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यों से जुडे कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में श्री सच्चिदानंद जोशी तथा प्रथम कुलसचिव के रूप में डॉ. अंजनी कुमार शुक्ल ने 17 मार्च 2005 को अपने अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। |
|